शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7300-7400 के दायरे में : विजय चोपड़ा (Vijay Chopra)

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7200-7350 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सुधार आने पर निफ्टी 6800 और 6700 तक जा सकता है। अब बाजार की नजर मोदी सरकार के उठाये जाने वाले कदमों पर लगी हुई है। अगले हफ्ते मई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 7300-7400 के दायरे में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से इन्फ्रा ठीक नजर आ रहा है, जबकि आईटी में सुधार आ सकता है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो निवेशक लैंको इन्फ्रा, एचएचसी, जीएमआर इन्फ्रा और सद्भाव इंजीनियरिंग के शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। विजय चोपड़ा, निवेश सलाहकार (Vijay Chopra, Investment Advisor)

(शेयर मंथन, 22 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी