शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

रुपये के कमजोर होने के कारण घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
अमेरिका द्वारा चीन के 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाये जाने की खबरों के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण आज विश्व बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स में अमेरिकी सोया वायदा की कीमतें 0.2% की गिरावट के साथ 1,203.90 डॉलर पर और स्पॉट सोने की कीमतें 0.1% की गिरावट के साथ 1,199.20 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। सोना की कीमतों को 30,900 रुपये के नजदीक अड़चन और 30,600 के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चाँदी की कीमतों को 37,555 रुपये के नजदीक बाधा और 37,150 के नजदीक सहारा रह सकता है।
कॉमेक्स में अप्रैल के बाद से सोने की कीमतों में लगभग 12.6% की गिरावट हुई है। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि यदि चीन अमेरिकी किसानों और उद्योगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करता है तो अमेरिका तीसरे दौर में 267 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगा सकता है। विश्व स्तर पर बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच निवेशकों द्वारा डॉलर की खरीदारी किये जाने के कारण सोने की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी