शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंटेनर कॉर्पोरेशन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और एसआरएफ खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (21 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) और एसआरएफ (SRF) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का स्टॉक 742-737 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिये 769 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 727 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 747 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर भी खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 1,748-1,738 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिये 1,805 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,710 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,759 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने एसआरएफ के शेयर 2,285-2,270 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिये 2,395 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,234 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,320 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी