शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी खरीदें, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (15 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd) और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Housing Development Finance Corporation Ltd) का स्टॉक खरीदने , जबकि ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक 906-902 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 924 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 892 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 911 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन के स्टॉक को 2,772-2,760 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 2,814 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2,748 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2,776 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का स्टॉक 4,640-4,670 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 4,520 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4,720 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4,617 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 मई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी