शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्‍सिस बैंक और जेएसडब्‍लू स्‍टील खरीदें, हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (05 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd) और जेएसडब्‍लू स्‍टील (JSW Steel Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corp Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐक्सिस बैंक का स्टॉक 910-920 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 945 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 900 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 926 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 262-264 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 254 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 266 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 259 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज जेएसडब्‍लू स्‍टील का स्टॉक 699-704 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 722 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 694 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 707 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 जून 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी