शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक खरीदें, ऐस्‍ट्रल और ओबेरॉय रियल्‍टी बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (04 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोटक मह‍िंंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) के स्‍टॉक में लॉन्‍ग पोजीशन लेने, जबकि ऐस्‍ट्रल (Astral Ltd) और ओबेरॉय रियल्‍टी (Oberoi Realty Ltd) का स्‍टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज कोटक मह‍िंंद्रा बैंक का स्टॉक 1845-1855 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1890 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1830 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1862 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज ऐस्‍ट्रल का स्टॉक 1940-1950 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 1880 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1968 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1924 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज ओबेरॉय रियल्‍टी का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1000-1005 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 981 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1020 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 991 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी