शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर खरीदें, इंटरग्लोब एविएशन और लार्सन ऐंड टूब्रो बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (14 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever Ltd) के स्‍टॉक में लाॅन्ग पोजीशन लेने, जबकि इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation Ltd) और लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्टॉक 2628-2642 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 2708 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2609 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2655 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज इंटरग्लोब एविएशन का स्टॉक 2699-2713 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2631 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2747 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2686 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज लार्सन ऐंड टूब्रो का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 2462-2475 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 2400 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2505 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2450 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी