शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और मुथूट फाइनेंस बेचें, एनटीपीसी खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (14 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra Ltd) और मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि एनटीपीसी (NTPC) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का स्टॉक 1558-1570 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 1523 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1587 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1,546 रुपये था।

आज मुथूट फाइनेंस के स्टॉक को भी 1360-1370 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 1329 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1386 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1350 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एनटीपीसी का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 211-213 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 218 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 210 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 214 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी