शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्लूू स्टील और यूपीएल खरीदें, डिविस लैबोरेट्रीज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (31 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel Ltd) और यूपीएल (UPL Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि डिविस लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज जेएसडब्लू स्टील का स्टॉक 775-781 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 801 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 771 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 787 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने यूपीएल का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 591-595 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 610 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 587 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 600 रुपये था।

आज डिविस लैबोरेट्रीज के स्टॉक को 3658-3685 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 3575 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3727 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3631 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 31 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी