शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज बेचें, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (22 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज (Dr Reddy's Laboratories Ltd) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने, जबकि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज बजाज ऑटो का स्टॉक 5123-5161 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 5007 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5220 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 5085 रुपये था।

आज भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 350-353 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 361 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 348 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 355 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के स्टॉक को 5711-5754 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 5581 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5818 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 5669 रुपये था।

 ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी