शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार, 16 अक्तूबर के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने सोमवार (16 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold) और चांदी (Silver) को बेचने, जबकि क्रूड ऑयल (Crude Oil) और कॉपर (Copper) को खरीदने की सलाह दी है।

अनुज गुप्ता ने सोने को 59180 रुपये में 58850 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 59405 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (70980) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 70050 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 71300 रुपये होगा।

क्रूड ऑयल के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 7250 रुपये में खरीदें और 7360 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 7195 रुपये का है। उन्होंने कॉपर (697) को 703 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 694.80 रुपये का है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 अक्तूबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी