शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर खरीदें, एस्कॉर्ट्स कुबोटा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (01 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Ltd) और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1713-1726 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1770 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1703 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1739 रुपये था। 

आज मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का स्टॉक 1384-1395 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1430 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1376 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1405 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा के स्टॉक को 3156-3179 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 3084 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3215 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3133 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 01 नवंंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी