शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार, 19 फरवरी के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने सोमवार (19 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold) और चांदी (Silver) और कॉपर (Copper) को खरीदने की सलाह दी है।

अनुज गुप्ता ने सोने को 61925-61950 रुपये के दायरे में 62250/62400 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 61750 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (71450-71550) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 72080/72500 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 70800 रुपये होगा।

कॉपर के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 715-716 रुपये के दायरे में खरीदें और 722/724.80 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 712.80 रुपये का है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 19 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी