शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज मंगलवार, 24 सितंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) और टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) में सौदे करने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 336-339 के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 347 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 334 पर स्टॉपलॉस लगायें।

सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के शेयर 1877-1891 के दायरे में बचें। इस सौदे में 1834 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1912 पर स्टॉपलॉस लगायें।

साथ ही, इस रिपोर्ट में टाटा मोटर्स के शेयर 957-965 के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 989 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 951 पर स्टॉपलॉस लगाना उचित रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी