शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाटा इंडिया, जिंदल स्टील और आरबीएल बैंक खरीदें : एंजेल ब्रोकिंग

प्रमुख ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने बाटा इंडिया (Bata India), जिंदल स्टील (Jindal Steel) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

एंजेल ब्रोकिंग ने कहा है कि बाटा इंडिया (1,422 रुपये) को 1,643 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 15.5% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार बाटा इंडिया देश की सबसे बड़ी फुटवियर विक्रेता है, जो फुटवियर के अलावा संबंधित सामान और बैग तैयार करती है। एंजेल ब्रोकिंग ने कहा है कि नये उत्पाद बाजार में उतारने, नये स्टोर खोलने, महिलाओं के तेजी से बढ़ते सेगमेंट पर ध्यान देने और मार्जिन में सुधार से वित्त वर्ष 2017-18 से 2019-20ई की अवधि में बाटा का मुनाफा 16% की सीएजीआर की बढ़ोतरी के साथ 3,115 करोड़ रुपये पहुँच सकता है।

ब्रोकिंग फर्म के अनुसार जिंदल स्टील (157 रुपये) को 250 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 59.1% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक इस्पात की बेहतर माँग और क्षमता में वृद्धि से वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी की आमदनी 27% सीएजीआर की दर से बढ़ सकती है। वहीं बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन सुधार के सहारे कंपनी मुानफे में आ सकती है।

एंजेल ब्रोकिंग ने कहा है कि आरबीएल बैंक (667 रुपये) को 775 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 16.2% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के वित्त वर्ष 2017-18 से 2019-20ई की अवधि में 35% सीएजीआर के साथ वृद्धि करने की उम्मीद जतायी है। अपनी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले कंपनी का रिटर्न ऑन एसेट्स (आरओए), जो वित्त वर्ष 2017-18 में 1.2% रहा था, मार्जिन में सुधार और कम क्रेडिट लागत से बढ़ सकता है।

 
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 11 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी