शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

500 रुपये के स्तर पर खरीदे गए डिलीवरी शेयर में क्या करें? एक्सपर्ट ने दी यह सलाह

पुष्पा सिंह ने डिलीवरी स्टॉक को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने 250 शेयर करीब 500 रुपये के भाव पर खरीदे हैं और जानना चाहती हैं कि मौजूदा स्तर पर इस शेयर में आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि शेयर में फिलहाल अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही है। शेयर का क्लोजिंग भाव करीब 492 रुपये रहा है, जो खरीदारी के स्तर से बहुत दूर नहीं है। ऐसे में अभी घबराने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञ के अनुसार, इस शेयर के लिए सबसे अहम सपोर्ट 460 रुपये के आसपास दिखाई देता है। इसकी वजह यह है कि हालिया तेजी की शुरुआत लगभग 465 रुपये के स्तर से हुई थी, इसलिए यही क्षेत्र मजबूत सपोर्ट का काम कर सकता है। तकनीकी विश्लेषण के हिसाब से 24 जून की कैंडल का लो यानी करीब 460 रुपये इस शेयर के लिए महत्वपूर्ण रिस्क मैनेजमेंट लेवल माना जाना चाहिए।

उन्होंने सलाह दी कि जब तक शेयर 460 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी का रुझान बरकरार माना जा सकता है और निवेशकों को अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, यदि यह स्तर टूटता है तो शेयर में कुछ और गहरा करेक्शन देखने को मिल सकता है। इसलिए 500 रुपये के भाव पर खरीदारी करने वाले निवेशकों को फिलहाल धैर्य बनाए रखते हुए 460 रुपये के स्तर पर विशेष नजर रखनी चाहिए।


(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी