शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस साल निफ्टी 8,700-7,650 के दायरे में

prakash gabaप्रकाश गाबा
सीईओ, प्रकाश गाबा डॉट कॉम
शेयर बाजार अभी अच्छा लग रहा है।

मेरे ख्याल से सेंसेक्स फिर से 30,000 तक 2018 में और 40,000 के ऐतिहासिक स्तर तक 2025 में पहुँच सकेगा। अगले छह महीनों में बाजार के लिए सबसे अहम यह है कि भारत की विकास दर कितनी रहती है। नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था में धीमापन आने की आशंका है। नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था कितनी जल्दी वापस सँभलती है, यह मुख्य चिंता है। वहीं घरेलू खपत अब भी भारतीय बाजार के लिए सबसे सकारात्मक पहलू है। मेरा अनुमान है कि सेंसेक्स छह महीने में 27,000 और साल भर में 28,500 तक जा सकता है। निफ्टी का साल 2017 का दायरा 8,700 से 7,650 के बीच का होगा। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन