शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आकर्षक मूल्यांकन पर है बाजार

अमित भागचंदका
ग्रुप सीईओ, आर.के. ग्लोबल
मौजूदा मूल्यांकन पर भारतीय शेयर बाजार आकर्षक लग रहा है।

बाजार में एक बड़ी तेजी का दौर आने वाला है। मेरा अनुमान है कि सेंसेक्स अगले छह महीने में 28,300 और साल भर में 29,000 पर पहुँच सकता है। निफ्टी छह महीने में 9,200 और साल भर में 9,400 की ओर बढ़ सकता है। निफ्टी का साल भर का दायरा ऊपर 9,500 और नीचे 8,400 तक का लगता है। साल 2018 में सेंसेक्स फिर से 30,000 पर पहुँचने की उम्मीद होगी, जबकि साल 2020 तक यह 40,000 को छू सकता है।
अभी मुख्य चिंता जीएसटी और अन्य नीतियों के लागू होने को लेकर है। अगले छह महीनों में विकास दर कितनी रहती है, यह बाजार के लिए अहम कारक होगा। इस साल ऑटो पुर्जों का क्षेत्र बाजार से तेज रहेगा, जबकि रियल एस्टेट में सुस्ती रहेगी। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी