शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

20 दिनों के अंतराल के बाद बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल भी हुआ महँगा

20 दिनों के अंतराल के बाद सोमवार को पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गयी है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने वृद्धि होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को हल होने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादकों द्वारा आपूर्ति कटौती से भी बाजार को समर्थन मिला है। पेट्रोल की कीमत में अंतिम वृद्धि 17 दिसंबर, 2018 को की गयी थी।
सोमवार को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में 21-22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुयी, जबकि डीजल 8-9 पैसे प्रति लीटर महँगा हो गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, पेट्रोल 68.50 रुपये प्रति लीटर पर है, जबकि रविवार को पेट्रोल 68.29 रुपये प्रति लीटर पर थी। आज डीजल 62.24 रुपये पर है, रविवार को 62.16 रुपये पर रहा।
मुंबई में पेट्रोल 21 पैसे महँगा होकर 74.16 रुपये हो गया, जबकि डीजल की कीमत 8 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 65.12 रुपये हो गयीं।
अन्य दो महानगरों- चेन्नई और कोलकाता में- पेट्रोल की कीमत 21-22 पैसे प्रति लीटर बढ़कर क्रमश: 71.07 रुपये और 70.64 रुपये हो गयी, जबकि कल चेन्नई में 70.85 रुपये और रविवार को कोलकाता में 70.43 रुपये थी। इसी तरह, सोमवार को इन दोनों शहरों में डीजल क्रमशः 65.70 रुपये और 64.01 रुपये पर पहुँच गया।
इंटरनेशनल ब्रेंट क्रूड वायदा ने सोमवार को फिर से ऊपर की ओर जाता हुआ देखा गया और एशियाई कारोबार में 1.2% की तेजी के साथ 57.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ देखा गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में 5% की वृद्धि हुई है।
इस बीच, भारतीय रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले की मजबूती आते हुए देखी गयी, जबकि ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी की। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 0.50% मजबूत होकर 69.37 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखायी दिया। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन