शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक सिक्योरिटीज को चाहिए एसईओ (SEO) का जानकार

कोटक समूह (Kotak Group) के ब्रोकिंग फर्म कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) को परफॉर्मेंस और एसईओ (SEO) के क्षेत्र में अनुभवी लोगों की जरूरत है।

कोटक सिक्योरिटीज की मार्केटिंग प्रमुख इति मेहरोत्रा (Iti Mehrotra) ने लिंक्डइन पर अपनी एक टिप्पणी में यह जानकारी दी है। उन्होंने इस टिप्पणी में कहा है कि उन्हें परफॉर्मेंस और एसईओ के क्षेत्र में 5-8 साल का कार्य अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों की तलाश है। इन नियुक्तियों का स्थान मुंबई है। इति मेहरोत्रा ने लिखा है कि जो लोग इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे उन्हें सीधा संदेश (DM) भेज सकते हैं। (शेयर मंथन, 6 फरवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख