शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने इंजीनियर्स इंडिया ((Engineers India)) के शेयर के लिए 169-171 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।


ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 183-187 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 163 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 13 अप्रैल 2016 को गेल के शेयर 173.85 रुपये पर बंद हुए। 17 फरवरी 2016 को यह शेयर 143.10 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 1 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 252.20 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 193.21 रुपये पर चल रहा है। 240 रुपये के स्तर से भारी गिरावट के बाद आखिरकार इसने 145 रुपये के स्तर से वापसी की है। दैनिक चार्ट पर इसने ऊपरी शिखर और ऊपरी तलहटी बनाये हैं जो तेजी की ओर संकेत करता है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी