पश्चिम एशिया संकट बढ़ा तो बिगड़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था, निफ्टी आय वृद्धि पर भी असर : कोटक रिपोर्ट
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के प्रबंध निदेशक एवं सह-प्रमुख संजीव प्रसाद के अनुसार, भारत की व्यापक आर्थिक स्थिति (मैक्रो) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही अथवा पूरे वित्त वर्ष 2026-27 में पश्चिम एशिया संकट की तीव्रता और अवधि के आधार पर खराब, या और भी खराब हो सकती है।