
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (28 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 21.00 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.08% के अंतर के साथ 24,836.00 के आसपास मंडरा रहा है।
इससे पहले शुक्रवार (26 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में गैप डाउन शुरुआत देखने को मिली और पूरे दिन इनमें गिरावट बनी रही। बाजार लाल निशान में बने रहे शाम को एक फीसदी से थोड़ा कम गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सभी समर्थन स्तरों से भी नीचे आ गए। सत्र की शुरुआत के में 9.30 बजे के आसपास लाल निशान में ही दिन के शीर्ष स्तर पर थे। इसके बाद ये लागातार नीचे की ओर बढ़ते रहे और निम्न स्तर के करीब बंद हो गए। एनएसई के निफ्टी में 225.10 अंकों की गिरावट आयी और ये 24,837.00 के स्तर पर 0.90% की नरमी के साथ बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 721.08 अंक टूट कर 81,463.09 के स्तर पर पहुँच गया और 0.88% के नुकसान के साथ बंद हुआ।
एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 272.23 अंकों की नरमी है और ये 0.66% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 151.65 अंकों की तेजी के साथ 0.60% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.05 अंकों की नरमह है और ये 0.03% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 7.94 अंकों की बढ़त है और ये 0.22% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (28 जुलाई) को मिश्रित रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) जहाँ 18.06 अंकों की नरमी के साथ 9,120.31 के स्तर पर आ गया और 0.20% टूटकर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 16.30 अंकों तेजी के साथ 7,834.58 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 78.43 अंकों की गिरावट के साथ 24,217.50 के स्तर पर आ गया और 0.32% की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (28 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 208.01 अंकों की तेजी आयी और यह 0.47% की बढ़त के साथ 44,901.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.24% या 50.36 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 21,108.32 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 25.29 अंक या 0.40% की वृद्धि के साथ 6,388.64 के स्तर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 28 जुलाई 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Add comment