शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोना 11% और चाँदी 31% टूटी, क्या निवेश का अच्छा मौका? कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट के MD नीलेश शाह से जानें

सोने और चाँदी की कीमतों में हाल के दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है।

सोना अपने ऊँचे स्तर से करीब 11% और चाँदी लगभग 31% तक टूट चुकी है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या यह गिरावट कीमती धातुओं में निवेश का अच्छा अवसर है? कोटक म्यूचुअल फंड की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गये एक वीडियो में सोने और चाँदी की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी गयी है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह का कहना है कि सोने की कीमतों में आई गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें एक स्टार्टअप द्वारा न्यूक्लियर फ्यूजन प्रक्रिया के जरिये पारे (Mercury) को सोने में बदलने की खबर भी शामिल है। हालाँकि, इस तकनीक को लेकर कई सवाल हैं, लेकिन इस खबर ने सोने की कीमतों में गिरावट के लिए एक उत्प्रेरक (Catalyst) का काम किया हो सकता है।

सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद इसकी माँग को समर्थन देने वाले कई कारण मौजूद हैं। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार अपने गोल्ड रिजर्व में इजाफा कर रहे हैं। इसमें चीन, जापान और भारत जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) की होल्डिंग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। ऐसे में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और गोल्ड ईटीएफ में बढ़ती हिस्सेदारी को देखते हुए फंड का मानना है कि सोने की मौजूदा कीमतें निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर दे सकती हैं।

वहीं, चाँदी की कीमतों में भी 2026 की शुरुआत में बने उच्च स्तर से बड़ी गिरावट आई है। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक का मानना है कि चाँदी की कीमतें अब निचले स्तर के करीब पहुँच रही हैं और इसमें बॉटम बनने के संकेत दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में मौजूदा स्तर पर चाँदी में निवेश के लिए एक रणनीतिक यानी टैक्टिकल अवसर बन सकता है। हालाँकि, निवेशकों को सोने और चाँदी के बीच निवेश के उद्देश्य का अंतर समझना जरूरी है।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक कहा कि सोने को निवेश (Investment) के तौर पर देखा जाना चाहिए, जबकि चाँदी को ट्रेडिंग कॉल (Trading Call) के रूप में देखना बेहतर है। यानी सोना लंबी अवधि के निवेश के नजरिये से आकर्षक हो सकता है, जबकि चाँदी में निवेश करते समय कीमतों के उतार-चढ़ाव और बाजार की चाल को ध्यान में रखना जरूरी है। 

(शेयर मंथन, 21 नवंबर 2026)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी