शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या भारत की आर्थिक ग्रोथ से शेयर बाजार की तेजी जारी रहेगी?

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिलते रहते हैं।

हालांकि, लंबी अवधि के नजरिए से बाजार का रुझान ऊपर की ओर दिखाई देता है। बाजार की दिशा समझने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि निवेशक भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर क्या सोचते हैं। अगर देश की अर्थव्यवस्था आगे भी विकास करती रहती है, तो शेयर बाजार की लंबी अवधि की ग्रोथ को रोकना मुश्किल होगा। बाजार विशेषज्ञ के मुताबिक, निवेशकों को इस बात पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है कि भारत की विकास दर 6%, 7%, 8% या 9% रहेगी। असली सवाल यह है कि क्या देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है? अगर इसका जवाब हां है, तो लंबी अवधि में शेयर बाजार भी औसतन 9-10% की सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है। हालांकि, इस दौरान किसी एक साल में बाजार में गिरावट और अगले साल तेजी देखने को मिल सकती है। इसलिए निवेशकों को छोटी अवधि के उतार-चढ़ाव के बजाय देश की आर्थिक विकास क्षमता पर ध्यान देना चाहिए।


(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी