शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या AI की सुस्ती से भारतीय IT कंपनियों को मिलेगा फायदा?

अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ते निवेश के बीच अब इस सेक्टर की ग्रोथ और भारी कैपेक्स को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ICICI Securities के रिसर्च प्रमुख पंकज पांडे के मुताबिक, अमेरिकी कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही हैं, लेकिन इसके लिए कर्ज भी बढ़ रहा है और फ्री कैश फ्लो पर दबाव दिखाई देने लगा है। इससे AI सेक्टर में निवेश की रफ्तार को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है।

उनका मानना है कि AI से जुड़े नए टूल्स और एजेंट्स को लागू करने में सुरक्षा, टेस्टिंग और कानूनी जोखिम भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में बड़ी वैश्विक कंपनियों को इन तकनीकों को लागू करने के लिए भारतीय IT कंपनियों की मदद लेनी पड़ सकती है। इसी उम्मीद से भारतीय IT शेयरों में तेजी देखने को मिली है। पांडे के मुताबिक, बैंकिंग और IT दोनों सेक्टरों का आउटलुक पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है। हालांकि, कंपनियों के नतीजों में सुधार अभी पूरी तरह दिखाई देना बाकी है।


(शेयर मंथन, 10 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!