शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्ज कैप फंड्स ने क्यों किया निराश, क्या अब इनमें निवेश का मौका बन रहा है?

पिछले कुछ समय से लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।

इस वजह से निवेशकों का धैर्य भी लगातार परखा जा रहा है। हालांकि, माई वेल्थ ग्रोथ के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला का कहना है कि लार्ज कैप कैटेगरी को पूरी तरह नजरअंदाज करना सही रणनीति नहीं होगी। उनके मुताबिक, इस कैटेगरी में निवेश करने वाले लोगों को लंबी अवधि का नजरिया रखना चाहिए। उन्होंने निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड को अपने पसंदीदा विकल्पों में शामिल किया है।

चेतनवाला के अनुसार, इन दोनों फंड्स की सबसे बड़ी खासियत इनका निरंतर प्रदर्शन है। उनके विश्लेषण के मुताबिक, तीन, पांच और सात साल की अवधि में इनका प्रदर्शन अपनी कैटेगरी के शीर्ष 20 फीसदी फंड्स में रहा है। बाजार में अलग-अलग परिस्थितियों के दौरान भी इन फंड्स ने अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि किसी फंड का मूल्यांकन केवल एक साल के रिटर्न के आधार पर नहीं करना चाहिए।

उन्होंने लार्ज कैप निवेश के महत्व को समझाते हुए कहा कि पोर्टफोलियो में पूंजी की सुरक्षा भी रिटर्न जितनी महत्वपूर्ण है। बाजार में गिरावट आने पर जिन निवेशकों का नुकसान कम होता है, उनके लिए रिकवरी के बाद रिटर्न हासिल करना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। यही वजह है कि लार्ज कैप फंड्स को पोर्टफोलियो से पूरी तरह बाहर करना उचित नहीं है।


(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!