शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Tata Chemicals में क्या अब खरीदारी का मौका है या अभी और गिरावट का इंतजार करना चाहिए

केमिकल सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों से कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश कर रही हैं।

लेकिन इसके बावजूद इस सेक्टर के शेयरों में निवेशकों को उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिला है। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि Tata Chemicals को लेकर भी निवेशकों के मन में यही सवाल है कि क्या मौजूदा स्तरों पर खरीदारी करनी चाहिए या अभी और गिरावट का इंतजार करना बेहतर होगा। केमिकल सेक्टर को लंबे समय के रणनीतिक निवेश के बजाय टैक्टिकल निवेश के तौर पर देखना चाहिए।

केमिकल कारोबार में सबसे बड़ी चुनौती चीन की तरफ से आने वाली सप्लाई है। चीन के कारण कभी भी बाजार में सप्लाई ग्लट की स्थिति बन सकती है, जिससे कंपनियों के कारोबार और कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। उनका कहना है कि केमिकल कंपनियां कैपेक्स पर अच्छा खासा निवेश कर रही हैं और कारोबार में फायदा भी हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि निवेशकों को शेयरों में भी उसी अनुपात में अच्छा रिटर्न मिलेगा। इसकी एक वजह कंपनियों का वैल्यूएशन भी है, जो कारोबार की तुलना में बहुत सस्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि केमिकल सेक्टर में जब बाजार का माहौल अच्छा हो या शेयरों में तेजी का मोमेंटम बने, तब टैक्टिकल तरीके से निवेश के अवसर तलाशे जा सकते हैं। हालांकि, इस सेक्टर को लंबे समय के लिए पोर्टफोलियो का मुख्य हिस्सा बनाने से बचना चाहिए। वह भी पहले केमिकल कंपनियों की एक बास्केट में निवेश कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्होंने इससे निकलने का फैसला किया था।

Tata Chemicals के टेक्निकल चार्ट पर नजर डालें तो इसमें राउंडिंग टॉप जैसा पैटर्न दिखाई देता है। शेयर में गिरावट का एक लंबा दौर रहा है और 2021 से निवेशकों को खास रिटर्न नहीं मिला है। अब उनके अनुसार, इसमें करेक्शन का आखिरी चरण चल सकता है। शेयर के लिए 570 रुपये का स्तर अहम है, जिसे बनाए रखना जरूरी होगा। वहीं, 735 रुपये के ऊपर लगातार क्लोजिंग मिलने पर इसमें बॉटम बनने के संकेत मिल सकते हैं।

हालांकि, वास्तविक ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि के लिए अभी और इंतजार करना होगा। उनके मुताबिक, 800 से 865 रुपये का दायरा शेयर के लिए सबसे अहम रेजिस्टेंस जोन है। यह वही क्षेत्र है जहां पहले ब्रेकडाउन देखने को मिला था। जब तक शेयर इस पूरे जोन को पार नहीं करता, तब तक इसमें लंबी अवधि के ट्रेंड रिवर्सल या बॉटम बनने की पुष्टि करना जल्दबाजी होगी।


(शेयर मंथन, 16 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!