शेयर मंथन में खोजें

सोने-चाँदी की कीमतों में बड़ी गिरावट : क्या बन चुकी है एक तलहटी? अजय केडिया का नजरिया

सोने और चाँदी की कीमतों में हाल में आयी तेज गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। सोना अपने ऊँचे स्तरों से काफी नीचे आ चुका है, तो चाँदी में भी भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। क्या यह गिरावट अब थमने वाली है या बाजार में अभी और बड़ी गिरावट बाकी है?

निवेश मंथन के साथ बातचीत में केडिया एडवाइजरी के अजय सुरेश केडिया ने सोने-चाँदी की कीमतों में आयी इस गिरावट के पीछे के कारणों और आगे की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उनका मानना है कि हाल की भारी गिरावट के बावजूद सोने के लंबी अवधि के बुनियादी कारकों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। हालाँकि, बाजार में अभी कुछ समय तक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

इस बातचीत में उन्होंने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में आयी तेजी ने सोने पर किस तरह दबाव बनाया और अब कच्चे तेल में गिरावट से सोने को क्या सहारा मिल सकता है। साथ ही, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक सोने-चाँदी की दिशा तय करने में कितनी अहम हो सकती है?

तो क्या सोने ने 3,400 डॉलर के आस-पास अपनी एक तलहटी (gold price bottom) बना लिया है? क्या यहाँ से एक नयी तेजी की शुरुआत हो सकती है? और, वर्ष 2027 में सोने के निवेश को किस तरह देखना चाहिए? देखें यह पूरी बातचीत इस वीडियो में :

(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2026)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!