अमेरिका में ट्रंप की पार्टी को मिली चुनावी हार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक ताकत को कमजोर किया है।
इसका असर भारत-अमेरिका के बीच चल रही टैरिफ और ट्रेड डील की बातचीत पर भी पड़ सकता है। हालांकि, भारत के लिए यह स्थिति कुछ हद तक अनुकूल हो सकती है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत को टैरिफ, रूस से तेल खरीदने और भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर उनके बयानों जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर होना भारत के लिए राहत की खबर हो सकती है। इसके अलावा, अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ती है और ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों में ढील मिलती है, तो वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ सकती है। इससे कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से नीचे आकर 60 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना बन सकती है। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए यह आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा। हालांकि, आने वाले 15 दिनों में यह स्पष्ट होगा कि ट्रंप ईरान के साथ बातचीत में नरमी दिखाते हैं या नहीं और ईरान भी किसी समझौते के लिए तैयार होता है या नहीं। कुल मिलाकर, मध्यम और अल्पावधि में मौजूदा घटनाक्रम भारत के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है।
(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


