शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस सप्लाई चेन में निवेशकों की दुविधा, एक्सपर्ट से जानें शेयरों को रखें या निकल जाएं?

रवि चौधरी जानना चाहते हैं कि उन्हें टीवीएस सप्लाई चेन (TVS Supply Chain) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उनके पास 500 शेयर हैं, जिनका औसत भाव करीब 154 रुपये है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी स्टॉक में पूरी तरह निश्चित राय देना मुश्किल है, क्योंकि बाजार इस समय ऐसी अनिश्चितता से गुजर रहा है जिसे आंकड़ों में पूरी तरह मापा नहीं जा सकता। यही कारण है कि लगभग हर शेयर में मार्केट से जुड़ा जोखिम मौजूद है।

तकनीकी नजरिए से देखें तो फरवरी के बाद से इस शेयर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी और संभव है कि यह तेजी कंपनी के नतीजों से जुड़े ट्रिगर के कारण आई हो। हालिया गिरावट को एक तरह से उस तेजी के बाद आया करेक्शन माना जा सकता है और यह करेक्शन अब लगभग पूरा होता हुआ दिख रहा है। शेयर में पहले जो गैप-अप ओपनिंग हुई थी, वह गैप अब भर चुका है, जिससे यह एक अहम सपोर्ट जोन के पास आ गया है। ऐसे में करीब 107.50 रुपये का स्तर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि शेयर इस स्तर के नीचे क्लोज करता है तो इसमें नया दबाव देखने को मिल सकता है, जो बाजार की कमजोरी के कारण भी आ सकता है।

हालांकि अगर यह स्तर बना रहता है तो शेयर में “हायर लो” पैटर्न बनने की संभावना बढ़ सकती है, जो आगे चलकर मजबूती का संकेत दे सकता है। वैल्यूएशन की बात करें तो फिलहाल यह करीब 30 गुना के पी/ई पर ट्रेड कर रहा है, जो पहले के मुकाबले कुछ हद तक संतुलित दिखता है। हालांकि कंपनी का आरओई अभी नेगेटिव है, इसलिए फंडामेंटल्स के आधार पर बहुत मजबूत निष्कर्ष निकालना आसान नहीं है। कुल मिलाकर निवेशकों के लिए फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 107.50 रुपये के स्तर को जोखिम प्रबंधन के तौर पर ध्यान में रखें। यदि शेयर इस स्तर के ऊपर टिकता है तो आगे रिकवरी की संभावना बन सकती है, लेकिन इसके नीचे जाने पर सावधानी बरतना जरूरी होगा।

(शेयर मंथन, 07 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख