शेयर मंथन में खोजें

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस शेयरों में एक साल के लिए निवेश कैसा रहेगा?

धर्मेंद्र चौधरी जानना चाहते हैं कि उन्हें फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 310 के भाव पर खरीदा है और एक साल के लिए क्या लक्ष्य रखा जा सकता है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि अभी आईटी सेक्टर में किसी भी शेयर के लिए स्पष्ट लक्ष्य बताना मुश्किल है। खुद आईटी कंपनियों के सामने आगे की मांग और ग्रोथ को लेकर स्पष्टता नहीं है, इसलिए इस समय किसी तय टारगेट की बात करना सही नहीं माना जा रहा। फिलहाल आईटी सेक्टर में निवेश को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। जब तक निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूत स्तरों, जैसे करीब 26,000 के आसपास, नहीं पहुंचता तब तक सेक्टर में मजबूत तेजी की चर्चा करना जल्दबाजी होगी। ऐसे में जिन निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर खरीदारी की है और शेयर अभी काफी नीचे आ चुका है, उनके लिए स्थिति को मैनेज करना भी आसान नहीं है।

जब किसी सेक्टर का भविष्य ही फिलहाल स्पष्ट नहीं दिख रहा हो, तब केवल लेवल या टारगेट पर ध्यान देने से ज्यादा जरूरी है जोखिम को समझना और अपने निवेश को सुरक्षित रखना। अगर बाजार के अन्य सेक्टर बेहतर अवसर दे रहे हैं, तो निवेशकों को अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना चाहिए और पूंजी को सुरक्षित रखने पर फोकस करना चाहिए। फिलहाल आईटी सेक्टर में भरोसे के साथ कोई मजबूत उम्मीद जताना मुश्किल नजर आ रहा है।


(शेयर मंथन, 14 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख