शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex)127 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) में 0.52% की गिरावट

बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex)127.97 अंक (0.51%) की कमजोरी के साथ 25,101.73 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,245.70 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,061.04 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 40.45 अंक (0.52%) गिरावट के साथ 7,706.55 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,749.00 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,697.25 रहा। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.55% की बढ़त के साथ 17.3650 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजरों में गिरावट के कारण बाजार में दबाव बढ़ गया है। आज के कारोबार में मेटल क्षेत्र के शेयर लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए।
छोटे-मॅंझोले सूचकांक में लाल निशान पर रहे। बीएसई मिडकैप में 1.22% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.98% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिड 100 1.46% और निफ्टी स्मॉल 100 1.72% गिर कर बंद हुए।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी 2.86%, एनटीपीसी में 1.35%, एचडीएफसी बैंक में 0.89%, इन्फोसिस में 0.75%, सन फार्मा में 0.55% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.46% की बढ़त आयी। दूसरी ओर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो अदाणी पोर्ट्स में 11.98%, टाटा मोटर्स में 6.76%, टाटा स्टील में 5.60%, बीएचईएल में 3.78%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.98% और एसबीआई में 2.23% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 33 शेयर लाल निशान पर रहे जबकि 17 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी