शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमारा राजा बैटरीज (Amara Raja Batteries) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने अमारा राजा बैटरीज के शेयर को 1020-1030 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1080-1100 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 990 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 07 अक्टूबर 2016 को अमारा राजा बैटरीज का शेयर 1047.80 रुपये पर बंद हुआ। 18 जनवरी 2016 को यह शेयर 774.15 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 6 सितंबर 2016 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1079.70 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 915.52 रुपये पर चल रहा। 850-950 रुपये के स्तर की रेंज में मजबूत कंसॉलिडेशन के बाद अन्य शेयरों में गिरावट के बावजुद यह तेजी से ऊपर गया। इसके अलावा पिछले सप्ताह बाजार में भारी गिरावट थी लेकिन यह शेयर सकारात्मक बना रहा। जो तेजी की ओर इशारा करता है। ब्रोकिंग फर्म ने इसे खरीदने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी