शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी (Nifty) 8700 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 21.20 अंक या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 28,082.34 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 28,216.64 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 28,068.32 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 11.20 अंक या 0.13% की हल्की मजबूती के साथ 8,708.80 पर बंद हुआ। इसका का दिन का उच्च स्तर 8,745.80 का रहा। दूसरी ओर दिन का निचला स्तर 8,703.95 का रहा। बाजार 11 और 12 अक्टूबर को बंद रहेगा। आज के कारोबार में रियल्टी, ऑयल और गैस, फाइनेंस, उर्जा, औद्यौगिक, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। दूसरी ओर कंजूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। इंडिया विक्स सूचकांक 1.38% गिर कर बंद हुआ।

छोटे- मंझोले शेयरों थोड़ी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.20% और बीएसई स्मॉल कैप 0.25% बढ़ कर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.13% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.15% की मजबूती आयी।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील में 2.71%, एशियन पेंट्स में 2.22%, सिप्ला में 1.90%, इन्फोसिस में 1.67%, ल्युपिन में 1.17% और गेल में 1.06% की बढ़त आयी। वहीं एनटीपीसी में 1.28%, भारती एयरटेल में 1.27%, रिलायंस में 1.26%, अदाणी पोर्ट्स में 1.14%, एचडीएफसी में 0.98% और एसबीआई में 0.87% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 28 शेयर हरे और 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख