शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 8800 के ऊपर

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

मजबूती के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स में शुरू में ही गिरावट आनी शुरू हो गयी और करीह 12.50 बजे इसने ऊपर उठना शुरू किया। एक समय 135 अंकों की गिरावट के बावजूद यह अंत में हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स महज 17.37 अंक या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 28,351.62 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 28,458.80 के उच्च स्तर पर पहुँचा, जबकि इसका दिन का निचला स्तर 2,8197.38 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी केवल 11.50 अंक या 0.13% की हल्की बढ़त के साथ 8,805.05 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,826.90 तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर यह 8,754.20 तक फिसला। इसके अलावा कारोबार के अंत में इंडिया विक्स सूचकांक में 3.90% की गिरावट आयी और यह 13.6925 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग और वित्तीय, प्रौद्योगिकी और मेटल शेयरों में मजबूती आयी। आज के कारोबार में बीएसई में 1,081 शेयर बढ़त, 1,787 शेयर लाल निशान और 183 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए। इसके अलावा एनएसई में 553 शेयर चढ़ कर, 1100 शेयर गिर कर और 276 शेयर बिना बदलाव के बंद हुए।
दूसरी ओर आज छोटे-मंझोले शेयरों में कमजोर कारोबार देखने को मिला। बीएसई मिडकैप में 0.37% की गिरावट और बीएसई स्मॉलकैप 0.57% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिड 100 0.59% और निफ्टी स्मॉल 100 1.16% की कमजोरी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.80%, पावर ग्रिड में 1.60%, इन्फोसिस में 1.60%, हिंदुस्तान युनिलीवर में 1.31%, विप्रो में 1.21% और एनटीपीसी में 1.12% की तेजी आयी। गिरने वाले शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.76%, मारुति में 1.44%, गेल में 1.23%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.23%, ल्युपिन 1.17% और आईटीसी में 0.93% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 25 शेयर हरे और 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 हरे और 15 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी