शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छे आँकड़ों से अमेरिकी बाजारों में तेजी

बेरोजगारी, नये घरों की बिक्री और उपभोक्ता खर्च से जुड़े अच्छे आँकड़ों से अमेरिकी बाजारों में बुधवार को हल्की बढ़त रही।

वहीं आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिखाई दे रहा है।
अमेरिका में पिछले हफ्ते बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की कुल संख्या 5,613,000 से घट कर  5,423,000 हो गयी। वहीं पिछले हफ्ते केवल 466,000 नये लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया जो 14 महीने का सबसे निचला स्तर है। निवेशक इसे अर्थव्यवस्था की सुधरती हालत से जोड़ कर देख रहे हैं। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 31 अंक यानी 0.3% की तेजी रही। नैस्डेक कंपोजिट भी इतना ही मजबूत रहा। एसएंडपी 500 में 0.5% की तेजी रही। डॉव जोंस और एसएंडपी 500 13 महीने के उच्च शिखर पर पहुँच गये हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में अक्टूबर में नये घरों की बिक्री सितंबर के 405,000  से बढ़कर  430,000 यूनिट हो गयी। वहीं अक्टूबर में उपभोक्ता खर्च में 0.7%  की बढ़त रही। वहीं निजी आमदनी भी 0.2% बढ़ी है। डॉलर की कमजोरी से सोना नयी ऊँचाई पर पहुंच गया है। कॉमेक्स पर सोना 21 डॉलर से ज्यादा चढ़कर  $1,187  डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं नाइमेक्स पर कच्चा तेल करीब 2 डॉलर चढ़कर $77.96 प्रति बैरल पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा  है। जापान का निक्केई 0.03% की मामूली तेजी के साथ सपाट दिख रहा है। ताइवान वेटेड औऱ कॉस्पी में करीब 0.3% की मजबूती दिख रही है। दूसरी ओर हैंगसेंग में 0.5% की कमजोरी है। शंघाई इंडेक्स, स्ट्रेट टाइम्स और जकार्ता कंपोजिट में भी हल्की कमजोरी का रुख है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में बंद स्तर के मुकाबले 25-30 अंक नीचे 5080 के आसपास है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख