शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैंग सेंग 402 अंक लुढ़का

एशियाई शेयर बाजारों में आज कमजोरी का रुख रहा।

हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक आज सुबह गिरावट के साथ खुला। कारोबार के आखिरी घंटों में इस सूचकांक में गिरावट और बढ़ गयी। आखिरकार यह 402 अंकों यानी 1.78% की कमजोरी के साथ 22,210 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 3.62%, जकार्ता कंपोजिट में 2.76% और स्ट्रेट टाइम्स में 1.10% की गिरावट रही। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 0.77%, जापान के निक्केई में 0.62% और ताइवान वेटेड में 0.22%, की हल्की कमजोरी रही। 
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में कमजोरी का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6.16 बजे एफटीएसई 100 में 1.86% और डैक्स में 1.76% की गिरावट है। फ्रांस का कैक 40 सूचकांक आज बंद है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी