शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली, सिंगापुर निफ्टी 4900 के पास

दुबई के आर्थिक संकट की चिंता की चलते आज सुबह एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली नजर आ रही है। सिंगापुर निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा फिसला है।

दुबई सरकार की प्रमुख होल्डिंग कंपनी दुबई वर्ल्ड के गहरे आर्थिक संकट में फंसने की खबर से एशियाई बाजारों में गहरा दबाव दिख रहा है। कल यूरोपीय बाजार भी इस खबर के चलते काफी फिसल गये थे। इस बीच डॉलर के मुकाबले येन 14 साल के ऊँचे स्तर पर आ गया है, जिससे जापान के निक्केई में करीब 2% की तेज गिरावट दिख रही है। खासकर निर्यात से जुड़ी कंपनियों पर दबाव ज्यादा गहरा है।

हैंग सेंग और कॉस्पी में 2-2.5% की गिरावट दिख रही है। ताइवान वेटेड में भी 1.7% की कमजोरी है। चीन का शंघाई कंपोजिट थोड़ा संभलने के बाद भी 0.5% कमजोर है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा गुरुवार को एनएसई में बंद स्तर के मुकाबले करीब 90 अंक की तेज गिरावट के साथ 4915 के आसपास चल रहा है।

अमेरिकी बाजारों में कल थैक्सगिविंग के अवसर पर छुट्टी रही। लेकिन यूरोपीय बाजारों पर दुबई के आर्थिक संकट की आहट का गहरा असर पड़ा। ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस - तीनों प्रमुख शेयर बाजारों में काफी तेज गिरावट आयी। एफटीएसई 100, डैक्स और कैक 40 – ये तीनों ही सूचकांक 3% से ज्यादा फिसल गये। (शेयर मंथन,  27 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी