शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रखें नजर: ,टाटा स्टील, टाटा पावर, सीमेंस, सनफार्मा...

टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में 2707.25 करोड़ का घाटा हुआ है।

पिछले साल इसी समय उसे 4771.65 करोड़ का फायदा हुआ था।
टाटा पावर का दूसरी तिमाही में मुनाफा 528 करोड़ रुपये से घट कर 368 करोड़ रुपये रह गया।
सीमेंस के बोर्ड की 30 नवंबर को बैठक होगी। इसमें सीमेंस हेल्थकेयर डायग्नोस्टिक्स के खुद में विलय को मंजूरी दी जायेगी। इसके साथ ही सीमेंस ने अपनी सब्सिडियरी सीमेंस बिल्डिंग टेक्नॉलॉजीज की 13.85% हिस्सेदारी 70 करोड़ रुपये में खरीद ली है।
सन फार्मा की स्ट्राटेरा कैप्सूल को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिल गयी है।
इंडियन ऑयल कच्चे तेल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के लिए पाइपलाइन बिछाने में अगले तीन सालों में  4,650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
अस्ट्रा माइक्रोवेव की एक इकाई को सरकार से निर्यात इकाई (ईओयू) का दर्जा हासिल हो गया है।
एशियन इलेक्ट्रानिक्स की 1 दिसंबर को बोर्ड बैठक होगी। इसमें राइट्स इश्यू लाने और एलईडी उत्पादों की मार्केटिंग के लिए नयी सब्डियरी कंपनी बनाने को मंजूरी दी जायेगी।  

आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख