शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडो काउंट (Indo Count) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने इंडो काउंट (Indo Count) के लिए 194-197 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 210-220 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 188 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 24 मार्च को इंडो काउंट का शेयर 202.95 रुपये पर बंद हुआ। 16 नवंबर 2016 को यह शेयर 135.90 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 02 मई 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 216.80 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 170.37 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि 240 के स्तर से तेजी के साथ नीचे गिरने के बाद 135 के पास इसमें बढ़त आनी शुरू हुई और इसने कीमत और मात्रा में बढ़त के साथ अपनी खोया हुआ मूल्य फिर से हासिल किया। साथ ही पिछले सप्ताह इसमें गति दर्ज की गयी, जो निकट भविष्य में इसके ऊपर चढ़ते रहने की क्षमता को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी