शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत

दुबई के आर्थिक संकट की आहट से यूरोपीय शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी है।

आज शुरुआती कारोबार में लंदन स्टॉक एक्सचेंज के एफटीएसई 100 सूचकांक और जर्मनी के डैक्स में 1.3-1.5% तक की गिरावट आयी है। फ्रांस का कैक 40 भी 1% से ज्यादा गिरावट के साथ चल रहा है। इससे पहले कल भी तीनों ही प्रमुख यूरोपीय सूचकांकों को 3% से ज्यादा का नुकसान सहना पड़ा था। यह बीते 7 महीनों में यूरोपीय बाजारों का सबसे खराब दिन था। यूरोपीय बाजारों के निवेशकों के सामने भी यह चिंता है कि इस संकट पर अमेरिकी बाजारों की प्रतिक्रिया कैसी रहेगी। कल अमेरिकी बाजारों में छुट्टी थी, जिसके चलते दुबई संकट का अमेरिकी बाजारों पर होने वाला असर आज ही दिखेगा। (शेयर मंथन,  27 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी