शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी (Nifty) 9,100 के ऊपर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है।

आज डॉलर के मुकाबले रुपया अक्टूबर के बाद पहली बार 65 से नीचे पहुँचा, जिससे बाजार को सहारा मिला है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 29,409.52 अंक की बंदी के मुकाबले आज 54 अंक चढ़ कर 29,463.01 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 46.80 या 0.16% की मजबूती के साथ 29,456.32 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 14.60 अंक या 0.16% की मजबूती के साथ 9,115.40 पर है।
तेजी के इस माहौल में छोटे-मंझोले शेयरों में मिलाजुला कारोबार दिख रहा है। बीएसई मिडकैप में 0.02% की मामूली गिरावट और बीएसई स्मॉल कैप में 0.35% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.13% नीचे और निफ्टी स्मॉल 100 0.11% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 0.96%, भारती एयरटेल में 0.95%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.87%, एशियन पेंट्स में 0.69%, आईटीसी में 0.53% और एचडीएफसी में 0.44% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में विप्रो में 0.66%, अदाणी पोर्ट्स में 0.55%, टाटा मोटर्स में 0.46% और रिलायंस में 0.34% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 30 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 20 शेयरों में कमजोरी है और एक शेयर सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी