शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के लिए 155-57 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 167-69 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 150 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में गुरुवार 13 अप्रैल को इंजीनियर्स इंडिया का शेयर 157.85 रुपये पर बंद हुआ। 12 अप्रैल 2016 को यह शेयर 82 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 29 दिसंबर 2016 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 171.75 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 137.07 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि एक तेज वृद्धि के बाद यह 3 महीने तक ठहराव (कंसोलिडेशन) में रहा। पिछले सप्ताह यह व्यापक सूचकांक में कमजोरी के बावजूद वॉल्यूम में वृद्धि के साथ तेजी से ऊपर चढ़ा जो इसके ऊपर की ओर चढ़ते रहने की क्षमता को दर्शाता है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी