शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स ने छुआ 30,000 का स्तर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिससे सेंसेक्स ने 30,000 का स्तर छुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) मंगलवार के 29,921.18 अंक की बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 29,984.95 पर खुला और शुरुआत में ही 30,020.59 तक चढ़ा। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 21.40 या 0.07% की मजबूती के साथ 29,942.58 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 11.75 अंक या 0.13% की मजबूती के साथ 9,325.55 पर है। इस समय सेंसेक्स के 1,158 शेयर हरे, 747 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 85 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं है।
बाजार में बढ़त के बीच छोटे-मंझोले शेयर सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.26% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.23% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.15% और निफ्टी स्मॉल 100 0.55% की बढ़त के साथ चल रहे हैं।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में पावर ग्रिड में 3.62%, एनटीपीसी में 1.42%, ओएनजीसी में 0.60%, बजाज ऑटो में 0.56% और टाटा स्टील में 0.53% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा में 0.89%, आईटीसी में 0.65%, अदाणी पोर्ट्स में 0.27% और एचडीएफसी में 0.25% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से आज 33 शेयर इस समय हरे निशान पर है जबकि 16 शेयरों में कमजोरी है और 2 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी