शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडो काउंट (Indo Count) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने इंडो काउंट (Indo Count) के लिए 123-125 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 145-150 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 115 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 17 नवंबर को इंडो काउंट का शेयर 127.80 रुपये पर बंद हुआ। 27 सितंबर 2017 को यह शेयर 93.70 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 03 मई 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 210.05 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 143.64 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि एक छोटी अवधि में यह 210 रुपये के स्तर से तेजी के साथ 90 रुपये तक फिसला। इसके बाद 90 से 125 रुपये के दायरे में झूलते (कंसोलिडेशन) हुए यह 'उल्टे सिर और कंधे' की आकृति बनाता रहा, जो तेजी का रुझान है। पिछले सप्ताह यह करीब 10% बढ़त के साथ इस पैटर्न और 200 डब्ल्यूईएमए से ब्रेकआउट कर गया, जिससे आने वाले दिनों में इस शेयर में अनुवर्ती खरीदारी देखने को मिल सकती है। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख