शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और यस बैंक (Yes Bank) होंगे बीएसई सेंसेक्स में शामिल

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और यस बैंक (Yes Bank) 18 दिसंबर से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में शामिल होंगे।

वहीं बेंचमार्क सूचकांक से दवा निर्माता कंपनियों सिप्ला और ल्युपिन की विदाई होगी। ये बदलाव एशिया इंडेक्स ने घोषित किये गये हैं, जो एसऐंडपी डॉव जोंस इंडाइसेज और बीएसई के बीच एक संयुक्त उद्यम है। गौरतलब है कि 18 दिसंबर से प्रभावी ये परिवर्तन एशिया सूचकांक के अर्धवार्षिक पुनर्गठन के परिणाम का हिस्सा हैं। इसके अलावा देश के शीर्ष 100 सूचीबद्ध कंपनियों के सूचकांक बीएसई -100 में फेडरल बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, वकरांगी और बजाज होल्डिंग्स शामिल होंगी। ये कंपनियाँ यूनाइटेड ब्रेवरीज, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), केनरा बैंक और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की जगह लेंगी।
सेंसेक्स 50, सेंसेक्स नेक्स्ट 50, बीएसई 200 और बीएसई 500 में भी कई बदलाव किये गये हैं। जैसे कि ग्रासिम, हिंडाल्को और एचपीसीएल सेंसेक्स 50 सूचकांक में अंबुजा सीमेंट्स, अरबिंदो फार्मा और बॉश की जगह लेंगे। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी