शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर को 560-565 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 640-645 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 515 रुपये रखा है। बीएसई में शुक्रवार 29 दिसंबर 2017 को हैवेल्स इंडिया का शेयर 562.45 रुपये पर बंद हुआ। 28 दिसंबर 2016 को यह शेयर 319.25 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 29 दिसंबर 2017 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 569.90 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA)वर्तमान में 485.41 रुपये पर चल रहा। एसएमसी ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि यह शेयर पिछले 8 महीनों के दौरान 460-550 रुपये के दायरे में जमा (कंसोलिडेट) रहा। अंतिम सप्ताह में ही इसने इस दायरे से ब्रेकआउट करते हुए 52 हफ्तों का नया शिखर छुआ। इसके अलावा हैवेल्स का तकनीकी पहलू देखें तो इसने साप्ताहिक चार्ट पर सममितीय त्रिभुज आकृति बनायी और इसी पैटर्न से भी ब्रेकआउट किया। थोड़े अधिक मात्रा के साथ कीमतों में ब्रेकआउट आने वाले सत्रों में इस शेयर में और तेजी का संकेत है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी