शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के शेयरों में 1,210-1,220 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1,340-1,370 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,150 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 23 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 1,231.60 रुपये पर बंद हुआ। 14 नवंबर 2017 को यह शेयर 957.15 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 09 जून 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,358 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1,162.36 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध में जिक्र करते हुए कहा है कि 980-1,280 रुपये के दायरे में झूलते (कंसोलिडेट) हुए इसने साप्ताहिक चार्ट पर 'निरंतर त्रिभुज' की आकृति बनायी, जो कि तेजी का रुझान है। मगर कल समाप्त हुए सप्ताह में यह 8% की मजबूती के साथ इस दायरे से बाहर निकल कर इसके ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। साथ ही इसकी मात्रा (Volume) में काफी तेजी देखी गयी है, जो दर्शाता है कि शेयर में खरीदारी आक्रामक है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी