शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के लिए 1,390-1,400 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1,510-1,540 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,330 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 16 मार्च को अजंता फार्मा का शेयर 1,410.45 रुपये पर बंद हुआ। 28 सितंबर 2017 को यह शेयर 1,120.05 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 22 मार्च 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,852.95 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1,416.77 रुपये पर चल रहा है।
एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध में जिक्र किया है कि न्यूनतम शिखर और न्यूनतम तलहटियों में कारोबार करते हुए 2,100 रुपये से एक चाल में तेजी से यह 1,120 के स्तर तक गिरा। इसके बाद इसने कुछ वापसी करते हुए छोटी अवधि में 1,600 रुपये का स्तर छुआ। मगर मुख्य सूचकांकों में गिरावट की वजह से अजंता फार्मा में बिकवाली का दबाव रहा और इसने 1,120 से 1,600 तक की बढ़त का 61.8% हिस्सा गँवा दिया। पिछले सप्ताह में, अजंता फार्मा ने 6% से ज्यादा बढ़त हासिल करने के साथ ही आगे और तेजी आने का संकेत दिया है। ऐसे में कंपनी के शेयरों में खरीदारी जारी रह सकती है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी